शेयर मंथन में खोजें

देवी सीफूड्स (Devi Seafoods) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

देवी सीफूड्स (Devi Seafoods) ने बाजार नियमाक सेबी (SEBI) के पास 900 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) इश्यू के लिए आवेदन किया है।

कंपनी द्वारा दाखिल गये दस्तावेजों में इसके प्रमोटरों द्वारा शेयर बेचने की जानकारी दी गयी है। देवी सीफूड्स के अनुसार सूचीबद्ध होने से कंपनी की स्थिरता और ब्रांड इमेज बेहतर होगी। आंध्र प्रदेश आधारित खाद्य झींगो की प्रमुख निर्यायक देवी सीफूड्स के आईपीओ इश्यू का प्रबंधन ऐक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल संभालेंगी।
पिछले महीने एक अन्य समुद्री खाद्य उत्पाद निर्यातक संध्या मरीन्स ने आईपीओ के लिए आवेदन किया था। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख