शेयर मंथन में खोजें

15 मार्च को खुलेगा बंधन बैंक (Bandhan Bank) का आईपीओ (IPO)

कोलकाता आधारित निजी क्षेत्र के बंधन बैंक (Bandhan Bank) का आईपीओ (IPO) 15 मार्च को खुलेगा।

बैंक के 4,500 करोड़ रुपये के इश्यू में 19 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। आईपीओ में 370-375 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। बंधन बैंक को हाल ही में बाजार नियामक सेबी से आईपीओ इश्यू के लिए मंजूरी मिली थी। बैंक ने सेबी के पास 01 जनवरी को आवेदन किया था, जबकि 28 फरवरी को इसे सेबी से 'ऑब्सर्वेशंस' मिले, जो हर आईपीओ या राइट्स इश्यू बाजार में लाने वाली कंपनी के लिए बेहद जरूरी है। बैंक के ड्राफ्ट दस्तावेजों के अनुसार इश्यू में 9,76,63,910 नये इक्विटी शेयरों के अलावा इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन द्वारा 1,40,50,780 और आईएफसी एफआईजी इन्वेस्टमेंट द्वारा 75,65,804 शेयर ऑफर फोर सेल के जरिये बेचे जायेंगे। आईपीओ के बाद बंधन बैंक बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। इसके इश्यू में कोटक महिंद्रा कैपिटल, ऐक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूश्नल सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन इंडिया मुख्य प्रबंध रहेंगी। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख