शेयर मंथन में खोजें

13 मार्च को खुलेगा भारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics) का आईपीओ (IPO)

सरकारी कंपनी भारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics) का आईपीओ (IPO) इश्यू 13 मार्च को खुलेगा।

15 मार्च को बंद होने वाले इस आईपीओ में कंपनी ने 413-428 रुपये का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ इश्यू से भारत डायनामिक्स करीब 960 करोड़ रुपये जुटायेगी। गौरतलब है कि इश्यू में केंद्र सरकार भारत डायनामिक्स के 22,451,953 शेयर या 12% हिस्सेदारी बेचेगी। 1970 में शुरू की गयी भारत डायनामिक्स के इश्यू में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स और यस सिक्योरिटीज कंपनी के सार्वजनिक इश्यू की प्रबंधक होंगी। भारत डायनामिक्स रक्षा क्षेत्र के लिए सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, पानी के भीतर हथियार लॉन्चर, काउंटर मीजर्स और परीक्षण उपकरण बनाती है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख