शेयर मंथन में खोजें

लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) के आईपीओ (IPO) को मिले 1.19 गुना आवेदन

होटल श्रृंखला कंपनी लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) के आईपीओ (IPO) को 1.19 आवेदन प्राप्त हुए।

सोमवार को खुल कर कंपनी का इश्यू कल बंद हुआ। लेमन ट्री के आईपीओ में 54-56 रुपये का प्राइस बैंड था। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। कंपनी के 1,038.68 करोड़ रुपये के इश्यू में 12,98,35,580 शेयरों के मुकाबले 15,48,77,925 शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये।
प्रमोटर, प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) और डच पेंशन फंड (Dutch Pensio n Fund), इसके आईपीओ में 18.5 करोड़ शेयर या 23.59% हिस्सेदारी बेचेंगे। कोटक महिंद्रा कैपिटल, सीएलएसए इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया और येस सिक्योरिटीज इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख