शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को सूचीबद्ध होगा इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस (Indostar Capital Finance) का शेयर

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस (Indostar Capital Finance) का शेयर सूचकांको पर सोमवार 21 मई को शुरुआत करेगा।

कंपनी के आईपीओ (IPO) इश्यू को 6.74 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। 09 से 11 मई तक खुले आईपीओ के जरिये कंपनी ने 1,800-2,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। इश्यू से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 553 करोड़ रुपये जुटाये थे। आईपीओ इश्यू में 700 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये गये, जिसमें 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों के लिए 570-572 रुपये का प्राइस बैंड तय था।

गौतरलब है कि आईपीओ के माध्यम से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस भविष्य की पूँजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। जेएम फाइनेंशियल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी इश्यू की प्रबंधक रहीं। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!