शेयर मंथन में खोजें

फाइन ऑर्गेनिक्स (Fine Organics) के आईपीओ को मिले करीब 9 गुना आवेदन

फाइन ऑर्गेनिक्स (Fine Organics) को आईपीओ में 8.87 गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कंपनी के इश्यू में 4.68 लाख शेयरों के मुकाबले 53.65 लाख शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये। इनमें योग्य संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) श्रेणी में 12.85 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 21 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.15 गुना आवेदन भेजे गये। बुधवार से शुक्रवार तक खुले आईपीओ में फाइन ऑर्गेनिक्स ने 780-783 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। कंपनी के आईपीओ इश्यू का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल और इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज संभाल रही हैं। मुम्बई स्थित कंपनी का शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध किया जायेगा। गौरतलब है कि बुधवार को इश्यू की शुरुआत से पहले मंगलवार को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 180 करोड़ रुपये जुटाये थे। (शेयर मंथन, 23 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख