शेयर मंथन में खोजें

वैरॉक इंजीनियरिंग (Varroc Engineering) के आईपीओ (IPO) को मिले 3.56 गुना आवेदन

वाहन पुर्जों की निर्माता वैरॉक इंजीनियरिंग (Varroc Engineering) के आईपीओ (IPO) को इश्यू के अंतिम दिन गुरुवार तक 3.56 गुना आवेदन प्राप्त हुए।

मंगलवार को खुले 1,955 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्यू में 965-967 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया था। वैरॉक इंजीनियरिंग को इश्यू में 1.4 करोड़ शेयरों (एंकर निवेशकों रहित) के मुकाबले 5.05 करोड़ शेयरों के लिए प्राप्त हुए। इश्यू में आरक्षित हिस्सों में से योग्य संथागत खरीदारों की ओर से 9.15 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की तरफ से 2.45 गुना और खुदरा निवेशकों की ओर से 88% आवेदन भेजे गये।
वैरॉक इंजीनियरिंग ने एंकरों निवेशकों से 583.7 करोड़ रुपये जुटाये थे, जिनमें कनाडाई पेंशन फंड सीडीपीक्यू, स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड, नोमुरा फंड आयरलैंड, डीएसपी ब्लैकरॉक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और एसबीआई म्यूचुअल फंड शामिल हैं। वहीं वैरॉक के आईपीओ का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज इंडिया और आईआईएफएल होल्डिंग्स के हाथ में हैं। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख