शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट के आईपीओ को मिले 83 गुना आवेदन

प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनी एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company) के आईपीओ (IPO) को इश्यू के आखरी दिन तक 83.03 गुना आवेदन भेजे गये।

एंकर निवेशकों के अलावा 1.88 करोड़ शेयरों के मुकाबले कंपनी को 156.13 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये। यानी कंपनी को 2,800 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये के शेयरों के लिए आवेदन मिले। इनमें संस्थागत निवेशकों द्वारा आरक्षित शेयरों के लिए 192.25 गुना, खुदरा निवेशकों द्वारा 6.67 और गैर-संस्थागत निवेशकों ने 195.15 गुना आवेदन भेजे।
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ 25 जुलाई को खुल कर और 27 जुलाई को बंद हुआ। इस आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए बोली लगाने का दायरा 1,095-1,100 रुपये का रखा गया था। आईपीओ में आवेदन के लिए एक लॉट का आकार 13 शेयरों का था। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख