शेयर मंथन में खोजें

बीमा नियामक ने दी पीएनबी मेटलाइफ (PNB Metlife) के आईपीओ प्रस्ताव को मंजूरी

खबरों के अनुसार बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) ने बीमा सेवा प्रदाता पीएनबी मेटलाइफ (PNB Metlife) के आईपीओ प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

2018 के अंत तक शेयर सूचकांकों पर सूचीबद्ध होने वाली पीएनबी मेटलाइफ चौथी कंपनी हो सकती है। खबर है कि पीएनबी मेटलाइफ अगले 2 हफ्तों में बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन कर सकती है। कंपनी का आईपीओ सितंबर अंत तक बाजार में आने की संभावना है।
स्वास्थ्य, जीवन और सेवानिवृत्ति बीमा उत्पाद कंपनी पीएनबी मेटलाइफ की शुरुआत 2001 में मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस के रूप में हुई थी। 2013 भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी लेकर पीएसयू बैंक पीएनबी ने कंपनी की 30% हिस्सेदारी खरीदी थी, जिसके बाद मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस का नाम कर पीएनबी मेटलाइफ किया गया। कंपनी पीएनबी के अलावा जेऐंडके बैंक और कर्नाटक बैंक के साथ मिल कर देश भर में 7,000 जगहों से अपनी सेवाएँ देती है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख