शेयर मंथन में खोजें

हर्ष इंजीनियर्स (Harsha Engineers) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

इंजीनियरिंग कंपनी हर्ष इंजीनियर्स (Harsha Engineers) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) इश्यू के लिए आवेदन किया है।

कंपनी के इश्यू में 370 करोड़ रुपये के नये शेयरों के अलावा चार शेयरधारक 13,25,000 शेयर ऑफर-फोर-सेल के लिए रखेंगे। हर्ष इंजीनियर्स आईपीओ के जरिये जुटायी जाने वाली पूँजी का इस्तेमाल कुछ ऋण के पूर्वभुगतान, भारत में मशीनरी खरीदने, सहायक कंपनियों में निवेश करने, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में करेगी।
बता दें कि ऐक्सिस कैपिटल (Axis Capital) और इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial), हर्ष इंजीनियर्स के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख