शेयर मंथन में खोजें

कल खुलेगा दिनेश इंजीनियर्स (Dinesh Engineers) का आईपीओ (IPO)

दिनेश इंजीनियर्स (Dinesh Engineers) का आईपीओ (IPO) इश्यू शुक्रवार को खुलने जा रहा है।

कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 183-185 रुपये रखा है। दिनेश इंजीनियर्स का आईपीओ 03 अक्टूबर को बंद होगा। आज यह इश्यू एंकर निवेशकों के लिए खुला हुआ है। इसमें लॉट का आकार 80 शेयर है। कंपनी इश्यू में 1 करोड़ शेयर जारी करेगी, यानी यह आईपीओ के माध्यम से 183-185 रुपये प्राप्त करेगी।
इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। गौरतलब है कि आईपीओ के जरिये प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल आईपी-1 लाइसेंस के तहत और अधिक ओएफसी नेटवर्क की स्थापना कर व्यापार विस्तार करने, सामान्य कारोबारी उद्देश्यों को पूरा करने तथा आईपीओ के खर्च में इस्तेमाल करने के लिए करेगी।
बता दें कि दिनेश इंजीनियर्स का देश में ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है। इसके पास मजबूत परियोजना प्रबंधन और निष्पादन क्षमता है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख