शेयर मंथन में खोजें

पुराणिक बिल्डर्स (Puranik Builders) को आईपीओ (IPO) के लिए सेबी की मंजूरी

रियल एस्टेट डेवलपर पुराणिक बिल्डर्स (Puranik Builders) को बाजार नियामक सेबी (SEBI) से आईपीओ (IPO) इश्यू के लिए मंजूरी मिल गयी है।

मुम्बई और पुणे में परियोजनाओं वाली पुराणिक बिल्डर्स ने आईपीओ के जरिये करीब 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने जनवरी में आईपीओ इश्यू के लिए काम शुरू कर दिया था। जबकि इसने आवेदन जून में किया।
810 करोड़ रुपये की मूल पूँजी के अलावा कंपनी के प्रमोटर भी इसके आईपीओ में ऑफर फोर सेल के जरिये हिस्सेदारी घटायेंगे। प्रमोटरों द्वारा आईपीओ में 18.5 लाख शेयर बेचे जाने की उम्मीद है। आईआईएफएल होल्डिंग्स और इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज की बैंक इकाई पुराणिक बिल्डर्स की शुरुआती शेयर बिक्री में सलाहाकर हैं। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख