शेयर मंथन में खोजें

भारत होटल्स (Bharat Hotels) को आईपीओ (IPO) के लिए सेबी (SEBI) की मंजूरी

भारत होटल्स (Bharat Hotels) को आईपीओ (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

भारत होटल्स, द ललित ब्रांड के अंतर्गत पाँच-सितारा होटलों का संचालन करती है। जून में आवेदन करने के बाद कंपनी को बाजार नियामक से 12 अक्टूबर को ऑब्जर्वेशंस मिली। आईपीओ, फॉलो-ऑन पब्लिक इश्यू और राइट्स इश्यू जैसे सार्वजनिक इश्यू लाने के लिए किसी भी कंपनी के लिए सेबी की ऑब्जर्वेशंस लेना अनिवार्य है।
भारत होटल्स के आईपीओ में 1,200 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। आईपीओ से प्राप्त धन का उपयोग कंपनी ऋणों के पुनर्भुगतान और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। एचडीएफसी बैंक, इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज और यस सिक्योरिटीज (इंडिया) कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख