शेयर मंथन में खोजें

सेबी (SEBI) ने आईपीओ के लिए दिखायी एफ्ले इंडिया (Affle India) को हरी झंडी

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने एफ्ले इंडिया (Affle India) को आईपीओ (IPO) के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

मोबाइल मार्केटिंग कंपनी एफ्ले इंडिया सिंगापुर में स्थित वैश्विक तकनीकी कंपनी एफ्ले होल्डिंग्स (Affle Holdings) की भारतीय इकाई है। खबरों के अनुसार कंपनी ने आईपीओ के जरिये 650 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। एफ्ले इंडिया ने सेबी के पास जुलाई में आवेदन किया था। बाजार नियामक से कंपनी को 19 अक्टूबर को 'ऑब्जर्वेशंस' मिली, जो किसी भी तरह का सार्वजनिक इश्यू लाने वाली हर कंपनी के लिए प्राप्त करना जरूरी है।
एफ्ले इंडिया के आईपीओ में 90 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही एफ्ले होल्डिंग्स द्वारा 55 लाख शेयर बेचे जायेंगे। इश्यू का प्रबंधन आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) और नोमुरा फाइनेंशियल (Nomura Financial) करेगी। खबर है कि आईपीओ के जरिये प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल एफ्ले इंडिया कार्यकारी पूँजी जरूरतों और अन्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
एफ्ले मोबाइल उपयोगकर्ताओं के साथ व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कंपनियों को एंड-टू-एंड सॉल्युशंस और ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कंपनियों के लिए उद्यम ग्रेड डेटा विश्लेषण प्रदान करती है। 2009 में माइक्रोसॉफ्ट ने एफ्फेल होल्डिंग्स में थोड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख