शेयर मंथन में खोजें

एमी ऑर्गेनिक्स (Ami Organics) अगले महीने लायेगी आईपीओ (IPO)

खबरों के अनुसार सूरत में स्थित दवा कंपनी एमी ऑर्गेनिक्स (Ami Organics) अगले महीने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने जा रही है।

कंपनी दिसंबर के पहले हफ्ते में आईपीओ के शेयर भाव का दायरा तय करने के बाद दूसरे हफ्ते तक इश्यू ला सकती है। एमी ऑर्गेनिक्स को आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी अक्टूबर में मिली थी।
एमी ऑर्गेनिक्स अपने 350 करोड़ रुपये के आईपीओ में 35 लाख शेयर बेचेगी, जिसके बाद इसका शेयर बाजार सूचकांकों बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल एमी ऑर्गेनिक्स ऋण चुकाने, लंबी-अवधि वाली कार्यशील पूँजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। एमी ऑर्गेनिक्स के आईपीओ के लिए आईटीआई कैपिटल (ITI Capital) इकलौती प्रबंधक रहेगी। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख