शेयर मंथन में खोजें

एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल (Antony Waste Handling Cell) की आईपीओ (IPO) लाने की योजना

खबरों के अनुसार एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल (Antony Waste Handling Cell) ने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन कर दिया है।

एंटनी वेस्ट के आईपीओ में 43.5 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयरों के साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ऑफर-फोर-सेल के जरिये 92,42,164 शेयर बेचे जायेंगे।
एंटनी वेस्ट आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का उपयोग ऋण चुकाने और अन्य सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि इक्विटी बाजार में शेयर सूचबीद्ध होने से इसकी ब्रांड इमेज बेहतर होगी। एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल देश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं की प्रमुख कंपनी है।
एंटनी वेस्ट के आईपीओ का प्रबंधन इक्विरस कैपिटल (Equiras Capital) के हाथ में होगा। साथ ही आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) एवं एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख