शेयर मंथन में खोजें

ईजमाय ट्रिप (EaseMyTrip) की आईपीओ (IPO) के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

खबरों के अनुसार नयी दिल्ली में स्थित ट्रेवल बुकिंग साइट ईजमाय ट्रिप (EaseMyTrip) की आईपीओ (IPO) के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

यदि ईजमाय ट्रिप आईपीओ लाती है तो यह देश में ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग क्षेत्र की सूचीबद्ध होने वाली पहली कंपनी होगी।
बता दें कि ईजमाय ट्रिप की प्रतिद्वंदी मेकमाय ट्रिप (MakeMyTrip) 2010 में 7 करोड़ डॉलर के आईपीओ के बाद अमेरिकी बाजार शेयर सूचकांक नैस्डैक (Nasdaq) पर सूचीबद्ध हुई थी।
बता दें कि मेकमाय ट्रिप के मुकाबले 10 साल पुरानी ईजमाय ट्रिप मुनाफे में है। खबर है कि ईजमाय ट्रिप की मूल कंपनी ईज़ी ट्रिप प्लैनर्स ने बैंकों और नियामक फर्मों के साथ चर्चा की है और 2019 की दूसरी छमाही में आईपीओ की अवधि निर्धारित की जा सकती है। जिन बैंकों को आईपीओ के लिए नियुक्त किया जा सकता है, उनमें भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
बता दें कि ट्रैवल बुकिंग साइट ने विज्ञापन और प्रचार पर खर्च पर अंकुश लगा कर हवाई टिकट के लिए थोक बुकिंग, होटल और ट्रैवल एजेंटों से हॉलिडे पैकेज और कंपनियों के साथ टाई-अप के जरिये आमदनी बढ़ाने जैसे बी2बी कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख