शेयर मंथन में खोजें

साल 2019 में भारतीय शेयर बाजार: सेंसेक्स (Sensex) में 14.38% मजबूती, निफ्टी (Nifty) में 12% तेजी

बीते साल भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने छोटे-मँझोले सूचकांकों को पछाड़ दिया। साल 2019 में सेंसेक्स ने 14.38% की मजबूती दर्ज की।

31 दिसंबर 2019 को यह 41,253.74 पर, जबकि 31 दिसंबर 2018 को 36,068.33 पर बंद हुआ था। बीते साल इस सूचकांक ने 41809.96 का शिखर और 35287.16 की तलहटी बनायी।
बीते साल में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) के दिग्गज सूचकांक निफ्टी ने 12% की बढ़त हासिल की। 31 दिसंबर 2019 को यह 12,168.45 पर, जबकि 31 दिसंबर 2018 को 10,862.55 पर बंद हुआ था। साल 2019 में यह सूचकांक ऊपर की ओर 12,293.90 और नीचे की ओर 10,583.65 तक गया।
लेकिन साल 2019 में भारतीय शेयर बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। साल 2019 में बीएसई मिडकैप सूचकांक (BSE Midcap Index) ने 3.05% की गिरावट दर्ज की। 31 दिसंबर 2019 को यह 14,967.83 पर, जबकि 31 दिसंबर 2018 को 15,438.45 पर बंद हुआ था। बीते साल इस सूचकांक ने 15661.95 का शिखर और 12914.63 की तलहटी बनायी।
बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक (BSE Smallcap Index) का प्रदर्शन बीते साल और भी खराब रहा। इस दौरान इसने 6.85% की कमजोरी दर्ज की। 31 दिसंबर 2019 को यह 13,699.37 पर, जबकि 31 दिसंबर 2018 को 14,706.69 पर बंद हुआ था। साल 2019 में यह सूचकांक ऊपर की ओर 15229.85 और नीचे की ओर 11950.86 तक गया। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख