शेयर मंथन में खोजें

कॉफी डे इंटरप्राइजेज (Coffee Day Enterprises) में ट्रेडिंग निलंबित करेंगे बीएसई और एनएसई

देश के दिग्गज स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने कॉफी डे इंटरप्राइजेज (Coffee Day Enterprises) में 03 फरवरी 2020 से ट्रेडिंग निलंबित करने का फैसला किया है।

एक्सचेंजों ने यह फैसला तिमाही वित्तीय नतीजों (Quarterly financial results) की घोषणा करने से संबंधित सेबी (SEBI) के लिस्टिंग मानदंडों का पालन न करने के कारण लिया है। कंपनी ने न तो अप्रैल-जून 2019 के नतीजे घोषित किये हैं और न ही जुलाई-सितंबर 2019 के।
हालाँकि एक्सचेंजों द्वारा तय की गयी तारीख या उससे पहले मानदंडों को पूरा करने पर इस शेयर में ट्रेडिंग पर पाबंदी नहीं लगायी जायेगी। इसके लिए एक्सचेंजों ने 29 जनवरी 2020 की तिथि तय की है।
बीएसई में आज के कारोबार में कॉफी डे इंटरप्राइजेज का शेयर लगभग पाँच फीसदी की गिरावट के साथ 39.65 रुपये तक फिसल कर निचला सर्किट छू लिया। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख