शेयर मंथन में खोजें

मजबूत शुरुआत के बाद लाल निशान में फिसले भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले, लेकिन इस तेजी को बरकरार नहीं रख सके।

सुबह 11.21 बजे एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 85 अंकों या लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,556 के स्तर पर है। हालाँकि कल के बंद स्तर 8641.45 के मुकाबले आज सुबह के कारोबार में यह ऊपर की ओर 9,038.90 तक चला गया था, लेकिन ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली आने के बाद यह लाल निशान में फिसल गया। सेंसेक्स (Sensex) में भी इस समय लगभग एक प्रतिशत की कमजोरी है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो ऐक्सिस बैंक में इस समय 10 प्रतिशत के अधिक तेजी है। दूसरी ओर एचसीएल टेक में साढ़े पाँच प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प में पाँच प्रतिशत और गेल में साढ़े चार प्रतिशत की गिरावट है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख