शेयर मंथन में खोजें

कमजोर शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार ने पकड़ी चाल, निफ्टी 9,000 के पार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक लाल निशान में खुले, लेकिन अब ये इस नुकसान को पीछे छोड़ चुके हैं।

सुबह 11 बजे एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 224 अंकों या लगभग ढाई प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,016 के स्तर पर है। हालाँकि कल के बंद स्तर 8,792.20 के मुकाबले आज सुबह के कारोबार में यह नीचे की ओर 8,653.90 तक चला गया था, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी आने के बाद यह हरे निशान में आ गया और इसकी मजबूती बढ़ती गयी। सेंसेक्स (Sensex) में भी इस समय लगभग सवा दो प्रतिशत की तेजी है।

निफ्टी के शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में इस समय 10 प्रतिशत से अधिक तेजी है। दूसरी ओर गेल (GAIL) में आठ प्रतिशत, एचडीएफसी (HDFC) में सात प्रतिशत और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में साढ़े छह प्रतिशत की मजबूती है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख