शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को अमेरिकी बाजार ने दर्ज की मजबूती, डॉव जोंस (Dow Jones) 780 अंक उछला

बुधवार को दिन भर अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने हरे निशान में कारोबार किया और आखिरकार शानदार बढ़त के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मंगलवार के अपने बंद स्तर 22,653.86 के मुकाबले बुधवार को मजबूती के साथ 22,893.47 पर खुला। दिन बीतने के साथ इसकी मजबूती बढ़ती गयी और ऊपर की ओर 23,513.40 तक चला गया। डॉव जोंस आखिरकार 779.71 अंकों या 3.44% की बढ़त के साथ 23,433.57 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के अपने बंद स्तर 2,659.41 की तुलना में बुधवार को 90.57 अंकों या 3.41% की मजबूती के साथ 2,749.98 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) अपने मंगलवार के बंद स्तर 7,887.26 के मुकाबले बुधवार को 203.64 अंकों या 2.58% की बढ़त के साथ 8,090.90 पर रहा। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख