शेयर मंथन में खोजें

आज फिर भारतीय शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी बंद हुआ 9,000 के पार

बुधवार को हल्की गिरावट दर्ज करने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज फिर मजबूती दिखायी और निफ्टी (Nifty) 9,000 के स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) भी 31,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में एक दिन के लिहाज से ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गयी थी।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक हरे निशान में खुले और दिन भर मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार के बंद स्तर 29,893.96 के मुकाबले आज अच्छी मजबूती के साथ 30,571.19 पर खुला। दोपहर बाद सेंसेक्स 31,000 के ऊपर चला गया और आज के कारोबार के अंत में यह 1,265.66 अंकों या 4.23% की बढ़त के साथ 31,159.62 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 आज मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि चार में कमजोरी रही। बीएसई पर आज 1,832 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ, जबकि 538 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी बुधवार के बंद स्तर 8,748.75 के मुकाबले आज 363.15 अंकों या 4.15% की मजबूती के साथ 9,111.90 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 9,128.35 तक चला गया था। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि सात शेयरों में कमजोरी रही।
आज के कारोबार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 17.49%, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 13.88%, सिप्ला (Cipla) में 13.12% और टाइटन (Titan) में 11.29% की मजबूती रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 10.21%, वेदांता (Vedanta) में 9.96% और एचडीएफसी (HDFC) में 9.19% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 3.34% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख