शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में दिन भर रहा उतार-चढ़ाव, निफ्टी लाल निशान, जबकि सेंसेक्स हरे निशान में बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को दिन भर भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक लाल और हरे निशान के बीच झूलते रहे।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 31,588.72 के मुकाबले सोमवार को मजबूती के साथ 32,056.19 पर खुला, लेकिन जल्दी ही भारी उतार-चढ़ाव की चपेट में आ गया। इसके बाद यह दिन भर ऊपर-नीचे होता रहा और अंत में 59.28 अंकों या 0.19% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 31,648 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 19 शेयरों में गिरावट रही।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (Nifty) अपने पिछले बंद स्तर 9,266.75 के मुकाबले सोमवार को 4.90 अंकों या 0.05% की कमजोरी के साथ 9,261.85 पर बंद हुआ, हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 9,390.85 और नीचे की ओर 9,230.80 तक गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 शेयर मजबूती के साथ, जबकि 36 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए।
एनएसई पर सोमवार के कारोबार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 4.23%, सन फार्मा (Sun Pharma) में 3.88%, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 3.63% और एनटीपीसी (NTPC) में 3.56% की बढ़त रही। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 5.64%, जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में 5.56% और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 5.39% की गिरावट देखी गयी। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख