शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त, निफ्टी (Nifty) में 19 अंकों की मजबूती

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में हल्की बढ़ोतरी दिख रही है।

सुबह 10.23 बजे एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 18.70 अंकों या 0.2% की मजबूती के साथ 9,285.45 के स्तर पर है। सेंसेक्स (Sensex) में इस समय 56 अंकों की बढ़त है और 31,645 पर है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो 19 शेयरों में मजबूती है, जबकि 31 शेयर लाल निशान में हैं। इन्फ्राटेल (Infratel) में 4% की गिरावट है। आईटीसी (ITC) में 2.79% और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 2.5% की कमजोरी है। दूसरी ओर टाटा मोटर्स में 7.8%, जी इंटरटेनमेंट में 5.6%, इन्फोसिस में 4.3% और इंडियन ऑयल में 3.95% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख