शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) ने दर्ज की 206 अंकों की उछाल, सेंसेक्स (Sensex) 743 अंक चढ़ा

मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में शानदार मजबूती दर्ज की गयी।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 30,636.71 के मुकाबले बुधवार को 30,856.14 पर खुला और शुरुआती एक-सवा घंटे की सुस्ती के बाद इसने तेजी की राह पकड़ ली। दोपहर बाद सेंसेक्स ने ऊपर की ओर 31,471.14 का स्तर छुआ और अंत में यह 742.84 अंकों या 2.42% की बढ़ोतरी के साथ 31,379.55 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल चार शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि 26 शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (Nifty) अपने पिछले बंद स्तर 8,981.45 के मुकाबले बुधवार को 205.85 अंकों या 2.29% की तेजी के साथ 9,187.30 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से छह शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 44 शेयरों में बढ़त रही।
एनएसई पर आज के कारोबार में जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 20%, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 9.83%, एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 5.27% और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 3.8% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर ओएनजीसी (ONGC) में 5.62%, वेदांता (Vedanta) में 2.55% और लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 1.71% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख