शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार ने पकड़ी चाल, निफ्टी 9100 के पार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक सुस्ती के साथ खुले और एक छोटे दायरे में लाल-हरे निशान के बीच ऊपर-नीचे होते रहे, लेकिन अब इन सूचकांकों ने चाल पकड़ ली है।

सुबह 11.23 बजे एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 130.70 अंकों या 1.46% की मजबूती के साथ 9,112.15 के स्तर पर है। हालाँकि कल के बंद स्तर 8,981.45 के मुकाबले आज सुबह के कारोबार में यह नीचे की ओर 8,946.25 तक फिसल गया था, लेकिन निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण यह हरे निशान में आ गया और इसकी मजबूती बढ़ती गयी। सेंसेक्स (Sensex) में भी इस समय लगभग डेढ़ प्रतिशत की तेजी है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में इस समय साढ़े आठ प्रतिशत से अधिक तेजी है। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में आठ प्रतिशत और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में लगभग चार प्रतिशत की मजबूती है। दूसरी ओर ओएनजीसी (ONGC) में लगभग आठ प्रतिशत और वेदांता (Vedanta) में साढ़े चार प्रतिशत की गिरावट है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख