शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार को भी गिरे अमेरिकी शेयर बाजार, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.48% लुढ़का

सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों की कमजोरी जारी रही।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार के अपने बंद स्तर 23,650.44 के मुकाबले मंगलवार को नुकसान के साथ 23,650.44 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान डॉव जोंस 23,000 के नीचे फिसल गया, लेकिन कारोबार की समाप्ति पर इस स्तर को बचाने में कामयाब हो गया। कारोबार के अंत में डॉव जोंस पिछले बंद स्तर के मुकाबले 631.56 अंकों या 2.67% की कमजोरी के साथ 23,018.88 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के अपने बंद स्तर 2,823.16 की तुलना में मंगलवार को 86.60 अंकों या 3.07% की गिरावट के साथ 2,736.56 पर बंद हुआ। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में सबसे बड़ी गिरावट नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) को झेलनी पड़ी, जो सोमवार के बंद स्तर 8,560.73 के मुकाबले मंगलवार को 297.50 अंकों या 3.48% की कमजोरी के साथ 8,263.23 पर रहा। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख