शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में रही गिरावट, निफ्टी फिर फिसला 9000 के नीचे, सेंसेक्स 1011 अंक लुढ़का

मंगलवार को दिन भर भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी देखी गयी।

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 31,648 के मुकाबले मंगलवार को गिरावट के साथ 30,836.19 पर खुला और दिन भर इसमें गिरावट का रुख बना रहा। दोपहर बाद सेंसेक्स ने नीचे की ओर 30,378.26 का स्तर छुआ और अंत में यह 1,011.29 अंकों या 3.20% के नुकसान के साथ 30,636.71 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल तीन शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 27 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (Nifty) अपने पिछले बंद स्तर 9,261.85 के मुकाबले मंगलवार को 280.40 अंकों या 3.03% की गिरावट के साथ 8,981.45 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से आठ शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि 42 शेयरों में कमजोरी रही।
एनएसई पर आज के कारोबार में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 12.25%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 9.07%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 8.72% और जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 8.07% की गिरावट रही। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब (Dr Reddy’s Lab) में 4.38%, इन्फ्राटेल (Infratel) में 2.89% और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 2.18% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख