शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 484 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 127 अंक उछला

बुधवार के बाद गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में तेजी जारी रही।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 31,379.55 के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 31,646.45 पर खुला। हालाँकि कुछ समय के लिए यह लाल निशान में जरूर गया, लेकिन वक्त बीतने के साथ इसकी तेजी बढ़ती गयी। दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स ने ऊपर की ओर 31,959.02 का स्तर छुआ और आखिरकार 483.53 अंकों या 1.54% की मजबूती के साथ 31,863.08 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयरों में आज तेजी रही, जबकि 14 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (Nifty) अपने पिछले बंद स्तर 9,187.30 के मुकाबले आज के कारोबार में 126.60 अंकों या 1.38% की बढ़ोतरी के साथ 9,313.90 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में बंद हुए, 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक शेयर का भाव पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित रहा।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो आज कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 8.31%, टीसीएस (TCS) में 5.52%, इन्फोसिस (Infosys) में 5.16% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 4.42% की मजबूती रही। दूसरी ओर टाइटन (Titan) में 3.73%, हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 2.73% और पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.5% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2020)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख