शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का शेयर 9.34% उछल कर हुआ बंद

बीएसई (BSE) पर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का शेयर अपने पिछले बंद भाव 3.96 रुपये के मुकाबले आज के कारोबार में उछल कर 4.55 रुपये तक चला गया।

खबर है कि ब्रिटेन की दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वोडाफोन ने आदित्य बिड़ला समूह के साथ अपने संयुक्त उपक्रम वोडाफोन आइडिया में 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की पूँजी डाली है, जो राशि भारतीय मुद्रा के हिसाब से तकरीबन 1,530 करोड़ रुपये बैठती है। जहाँ एक ओर वोडाफोन आइडिया पर भारत सरकार की भारी राशि बकाया है, वहीं दूसरी ओर दूरसंचार बाजार में इसे अपने प्रतिस्पर्द्धियों से भी काफी कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में यह राशि उसके लिए राहत बन कर आयी है।
बीएसई पर आज के कारोबार के अंत में वोडाफोन आइडिया का शेयर 9.34% की मजबूती के साथ 4.33 रुपये पर रहा। इस भाव पर कंपनी का बाजार पूँजीकरण 12,442.42 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 17.70 रुपये, जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 2.61 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख