शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में मजबूती, निफ्टी 109 अंक ऊपर

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बढ़त के साथ खुले। हालाँकि कुछ देर के लिए यह लाल निशान में जरूर गये, लेकिन अब इन सूचकांकों में तेजी दिखने लगी है।

सुबह 11.48 बजे एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 108.60 अंकों या 1.18% की बढ़त के साथ 9,295.90 के स्तर पर है। सेंसेक्स (Sensex) में इस समय 361.57 अंकों या 1.15% की तेजी है और यह 31,741.12 पर है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में इस समय साढ़े आठ प्रतिशत की तेजी है। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में पाँच प्रतिशत और ब्रिटानिया (Britannia) में लगभग साढ़े चार प्रतिशत की मजबूती है। दूसरी ओर टाइटन (Titan) में तीन प्रतिशत और श्री सीमेंट (Shree Cement) में लगभग सवा प्रतिशत की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख