शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 122 अंक फिसला

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की गयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार के अपने बंद स्तर 24,133.78 के मुकाबले मंगलवार को बढ़त के साथ 24,357.17 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान डॉव जोंस ऊपर की ओर 24,512.24 तक गया, लेकिन इस स्तर को सँभाल नहीं सका। आखिरकार यह 32.23 अंकों या 0.13% की हल्की गिरावट के साथ 24,101.55 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के अपने बंद स्तर 2,878.48 की तुलना में मंगलवार को 15.09 अंकों या 0.52% की कमजोरी के साथ 2,863.39 पर बंद हुआ। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) ने दर्ज की, जो सोमवार के बंद स्तर 8,730.16 के मुकाबले मंगलवार को 122.43 अंकों या 1.40% की कमजोरी के साथ 8,607.73 पर रहा। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख