शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में रही बढ़त, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 106 अंक चढ़ा

सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका-चीन के बढ़ते तनावों के बीच डॉव जोंस शुक्रवार के अपने बंद स्तर 23,723.69 के मुकाबले सोमवार को कमजोरी के साथ 23,581.55 पर खुला और नीचे की ओर 23,361.16 तक फिसल गया। लेकिन दोपहर बाद तकनीकी और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी की वजह से आखिरकार डॉव जोंस न केवल सारा नुकसान पाटने में कामयाब रहा, बल्कि 26.07 अंकों या 0.11% की हल्की बढ़त के साथ 23,749.76 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 2,830.71 की तुलना में सोमवार को 12.03 अंकों या 0.42% की मजबूती के साथ 2,842.74 पर बंद हुआ। सोमवार को नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और यह शुक्रवार के बंद स्तर 8,604.95 के मुकाबले सोमवार को 105.77 अंकों या 1.23% की बढ़ोतरी के साथ 8,710.71 पर रहा। (शेयर मंथन, 05 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख