शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार को डॉव जोंस (Dow Jones) 211 अंक चढ़ा, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 125 अंक बढ़ा

गुरुवार लगातार तीसरा ऐसा दिन रहा, जब अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के बावजूद इसके ऊपर बंद नहीं हो सका।

डॉव जोंस बुधवार के अपने बंद स्तर 23,664.64 के मुकाबले गुरुवार को मजूबती के साथ 23,837.21 पर खुला और आखिर में 211.25 अंकों या 0.89% की बढ़त के साथ 23,875.89 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) बुधवार के अपने बंद स्तर 2,848.42 की तुलना में गुरुवार को 32.77 अंकों या 1.15% की तेजी के साथ 2,881.19 पर बंद हुआ। लेकिन सबसे अधिक मजबूती दर्ज की नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) ने, जो बुधवार के अपने बंद स्तर 8,854.39 के मुकाबले गुरुवार को 125.27 अंकों या 1.41% की बढ़त के साथ 8,979.66 पर रहा। (शेयर मंथन, 08 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख