शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली, सेंसेक्स (Sensex) 634 अंक नीचे

गुरुवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक गिरावट के साथ खुले।

सुबह 11.10 बजे सेंसेक्स (Sensex) में 634.03 अंकों या 1.98% की गिरावट है और यह 31,374.58 पर है। इससे पहले यह कल के बंद स्तर 32,008.61 के मुकाबले कमजोरी के साथ 31,466.33 पर खुला। इस समय एनएसई निफ्टी 50 (Nifty 50) में लगभग 170 अंकों की कमजोरी है।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी (NTPC) में इस समय 4.84% की गिरावट है। इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 4.44% और इन्फोसिस (Infosys) में 4% की कमजोरी है। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस के शेयर में लगभग ढाई प्रतिशत की मजबूती है। (शेयर मंथन, 14 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख