शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 9,000 के नीचे बंद

अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) अब लगातार तीन दिनों तक लाल निशान में बंद हो चुका है।

डॉव जोंस मंगलवार के अपने बंद स्तर 23,764.78 के मुकाबले बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 23,702.16 पर खुला और दिन के कारोबार में नीचे की ओर 23,067.64 तक फिसल गया। बुधवार के कारोबार के आखिर में यह 516.83 अंकों या 2.17% की कमजोरी के साथ 23,247.97 पर बंद हुआ।  
एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के अपने बंद स्तर 2,870.12 की तुलना में बुधवार को 50.12 अंकों या 1.75% की गिरावट के साथ 2,820.00 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार के अपने बंद स्तर 9,002.55 के मुकाबले बुधवार को 139.38 अंकों या 1.55% की कमजोरी के साथ 8,863.17 पर रहा। (शेयर मंथन, 14 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख