शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार तेजी, डॉव जोंस (Dow Jones) 912 अंक चढ़ कर बंद

अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार को जबरदस्त उछाल दर्ज करने में कामयाब रहा।

डॉव जोंस शुक्रवार के अपने बंद स्तर 23,685.42 के मुकाबले सोमवार को मजबूती के साथ 24,059.98 पर खुला और दिन भर इस स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। सोमवार के कारोबार के आखिर में यह 911.95 अंकों या 3.85% की बढ़ोतरी के साथ 24,597.37 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 2,863.70 की तुलना में सोमवार को 90.21 अंकों या 3.15% की मजबूती के साथ 2,953.91 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 9,014.56 के मुकाबले सोमवार को 220.27 अंकों या 2.44% की बढ़त के साथ 9,234.83 पर रहा। (शेयर मंथन, 19 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख