शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 167 अंक बढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबार की जोरदार शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर बाद यह बढ़त कम रह गयी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 30,028.98 के मुकाबले मंगलवार को तेजी के साथ 30,450.74 पर खुला और ऊपर की ओर 30,739.96 तक चला गया। हालाँकि दोपहर बाद इसने अपनी काफी बढ़त गँव दी और आज मंगलवार के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167.19 अंकों या 0.56% की मजबूती के साथ 30,196.17 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी अपने सोमवार के बंद स्तर 8,823.25 के मुकाबले मंगलवार को 55.85 अंकों या 0.63% की बढ़ोतरी के साथ 8,879.10 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर आज मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि 14 शेयर नुकसान के साथ। आज भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 10.81%, अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर में 9% और ओएनजीसी (ONGC) में 5.69% की तेजी रही। दूसरी ओर यूपीएल (UPL) में 9.78% और वेदांता (VEDL) में 2.65% की कमजोरी दर्ज की गयी। आज जहाँ भारती एयरटेल ने अपना 52 हफ्तों का नया शिखर छुआ, वहीं एसबीआई ने 52 हफ्तों की नयी तलहटी छू ली। (शेयर मंथन, 19 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख