शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट पर बंद, निफ्टी 70, सेंसेक्स 153 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में तेजी बरकरार है। डाओ जोंस 200 अंक उछलकर पहली बार 43,000 के पार बंद हुआ। वहीं S&P 500 0.7% उछलकर नयी ऊंचाई पर बंद हुआ है।

बाजार में पुलबैक संरचना जारी रहने की उम्मीद, अहम स्तरों को समझें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (14 अक्तूबर) को बेंचमार्क सूचकांक में स्थिर रैली देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी 164 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 592 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ। 

लाल निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में आज दिख सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (15 अक्तूबर) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 31.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.12% सुस्ती के साथ 25,239.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की दमदार शुरुआत, निफ्टी 164, सेंसेक्स 592 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजार से अच्छे संकेत देखने को मिले। आज जापान के बाजार में छुट्टी है। चीन की सरकार राहत पैकेज लाने का लाने का एलान किया है। सरकार आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए और कदम उठाएगी। हालाकि राहत पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है।

ब्रेकआउट के इंतजार में कारोबारी, लॉन्ग पोजीशन पर रहें सतर्क : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते (07 से 11 अक्तूबर) बेंचमार्क सूचकांक में सुस्ती छायी रही, सूचकांक 0.15% की गिरावट के साथ बंद हुए। क्षेत्र विशेष में, बैंक और वित्तीय स्टॉक में निचले स्तर पर खरीदारी आयी, नतीजतन बैंक निफ्टी 0.50% से थोड़ा ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि फार्मा सूचकांक में सबसे ज्यादा बढ़त रही और ये तकरीबन 2% नीचे बंद हुआ। 

Subcategories

Page 86 of 2269

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख