शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries) का शेयर गिरा

वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 7.9% और आमदनी में 7.2% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 21.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 23.4 करोड़ रुपये और आमदनी 186 करोड़ रुपये से बढ़ कर 193.2 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में वाडीलाल इंडस्ट्रीज के शेयर ने आज हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की है, मगर शुरुआती कोराबार में ही लाल रेखा से नीचे जाने के साथ ही इसमें और गिरावट हुई। कंपनी का शेयर सोमवार के 667.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 670.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे वाडीलाल इंडस्ट्रीज का शेयर 39.25 रुपये या 5.88% की गिरावट के साथ 628.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख