शेयर मंथन में खोजें

गैलेंट इस्पात (Gallant Ispat) को 15.45 करोड़ रुपये का लाभ

गैलेंट इस्पात का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में बढ़ कर 15.45 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 4.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 145.84 करोड़ रुपये से 19.54% घट कर 117.34 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का एबिटा 10.1 करोड़ रुपये से 1% बढ़ कर 10.2 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 6.9% से बढ़ कर 8.7% हो गया है। बीएसई में गैलेंट इस्पात के शेयर सोमवार के 599.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्कि गिरावट के साथ 599.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 600 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 599 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे कंपनी के शेयर 0.10 रुपये या 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 599.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख