शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) करेगी पहली ऑटो कतरन इकाई की स्थापना

खबरों के अनुसार महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) देश की पहली पहली ऑटो कतरन इकाई की स्थापना करेगी।

कंपनी इस इकाई को शुरू करने के लिए सरकारी कंपनी एमएसटीसी के साथ मिल कर एक साझा उद्यम कंपनी की स्थापना करेगी, जिसमें इन दोनों की 50-50% हिस्सेदारी होगी। ऑटो कतरन इकाई को गुजरात या महाराष्ट्र में स्थापित किया जायेगा।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की है, मगर शुरुआती कोराबार में ही लाल रेखा से नीचे जाने के बाद करीब 11.40 बजे इसने एक डुबकी लगायी। कंपनी का शेयर सोमवार के 1,497.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,508.80 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 23.55 रुपये या 1.57% की गिरावट के साथ 1,473.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख