शेयर मंथन में खोजें

एसआरएफ (SRF) को मिली मंजूरी, शेयर 3.83% चढ़े

एसआरएफ को निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है।

निदेशक मंडल ने कंपनी के दो केमिकल संयंत्र के विस्तार के लिए 345 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। 180 करोड़ रुपये नये स्पेशिलिटी केमिकल्स के लिए मल्टी पर्पस संयंत्र की स्थापना के लिए और 165 करोड़ रुपये कंपनी के दूसरे क्लोरोमीथेन संयंत्र के लिए मंजूर किया है। बीएसई में एसआरएफ के शेयर सोमवार के 1,538.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,564.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,688 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,554.20 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.25 बजे कंपनी के शेयर 59.90 रुपये या 3.89% की बढ़त के साथ 1,598 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख