शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) का लाभ 55.1% बढ़ा

ल्युपिन ने पहली तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 55.1% बढ़ कर 882.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 568.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 3,156.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 40.7% 4,439.4 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की बिक्री 40% बढ़ कर 4,313.6 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 900.5 करोड़ रुपये से 54.4% बढ़ कर 1,390.7 करोड़ रुपये हो गया है। बेहतर तिमाही नतीजों के बाद भी बीएसई में ल्युपिन के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर करीब 2.08 बजे कंपनी के शेयर 53.35 रुपये या 3.15% की गिरावट के साथ 1,639.40 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 76,339.82 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख