शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद मदरसन सूमी (Motherson Sumi) का शेयर लुढ़का

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में मदरसन सूमी (Motherson Sumi) का लाभ 13% बढ़ा है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 267 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 303 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 8,915 करोड़ रुपये से 16% बढ़ कर 10,352 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में मदरसन सूमी का शेयर मंगलवार के 352.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 355.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 35.25 रुपये या 10.00% की बढ़त के साथ 317.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख