शेयर मंथन में खोजें

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) को मिला ठेका

आईनॉक्स विंड को ठेका मिला है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि गुजरात में रोजमल में 50 मेगावॉट क्षमता की विंड पॉवर परियोजना को स्थापित करने के लिए ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका सूर्या विद्युत (एसवीएल) से मिला है है। एसवीएल सीईएससी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस परियोजना को दिसंबर 2016 में शुरू किया जाएगा। बीएसई में आईनॉक्स विंड के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 201 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.26 बजे कंपनी के शेयर 3.60 रुपये या 1.65% की कमजोरी के साथ 197.30 रुपये पर चल रहा है। आज यह शेयर 196 रुपये तक नीचे गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 26 अक्टूबर 2015 को यह शेयर 411.55 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख