शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का लाभ बढ़ा, शेयर में 2.10% चढ़े

आईडीबीआई का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 78% बढ़ कर 241 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 135 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान बैंक की आय 7903.4 करोड़ रुपये की तुलना में 3.99% बढ़ कर 8219.4 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर बैंक का सकल एनपीए 11.92% बढ़ कर 272.75 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का शुद्ध एनपीए भी 7.47% बढ़ कर 162.47 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में बैंक के शेयर आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 66.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 68.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 65.45 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर बैंक के शेयर 1.40 रुपये या 2.10% की बढ़त के साथ 68.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख