शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) का लाभ बढ़ा, शेयर में 3.21% मजबूती

ग्लेनमार्क फार्मा ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में दो गुना बढ़ कर 226.78 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबीर साल की पहली तिमाही में कंपनी को 182.94 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 1653.11 करोड़ रुपये से 22.13% बढ़ कर 2018.97 करोड़ रुपये हो गयी है। शानदार तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ गयी है। बीएसई में कंपनी के शेयर आज गुरुवार को सपाट 835.15 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 866 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 828 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयर 26.85 रुपये या 3.21% की बढ़त के साथ 862 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख