शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को हुआ घाटा

बैंक ऑफ इंडिया को पहली तिमाही में घाटा हुआ है।

बैंक को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 741.36 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में बैंक को 129.72 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में बैंक की आय 11,659.16 करोड़ रुपये से घट कर 10,664.36 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक का सकल एनपीए 6.8% से बढ़ कर 13.38% हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 4.11% से बढ़ कर 7.78% हो गया है। बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया के शेयर आज शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ 102.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 114.45 रुपये तक चढ़ा जबकी नीचे की ओर यह 101.40 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.11 बजे बैंक के शेयर 9.25 रुपये या 8.95% की बढ़त के साथ 112.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख